दरियापुर:- मटिहान चौक स्थित दो दुकान व एक घर को चोरो ने बनाया निशाना।
दरियापुर सेअमित कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान चौक स्थित दो दुकान व एक घर को चोरो ने बनाया निशाना जहा से दो लाख के जेवर, 3 लाख नगद के साथ अन्य समान ले उड़े चोर।
मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान गांव निवासी राजेंद्र सिंह के घर में सभी सोये थे जिसमें जिसमे सोफे पर चाभी रखा था। चोरो ने भेंडिलेटर के सहारे प्रवेश कर सोफा पर रखा चाभी खिंच लिया। जिसके घर के सदस्य सोए हुए थे उसको बाहर से बंद करके दूसरे घर का ताला खोलकर रूम में रखे दो अटैची से 2 लाख नकद व डेढ़ लाख का जेवर निकाल लिया। वही मटिहान चौक के पास हितेंद्र सिंह के किराना दुकान से लगभग समान सहित नगद मिलाकर एक लाख की चोरी व देवनारायण सिंह के सीमेंट दुकान से लगभग दस हजार रुपये की नकद चोरी कर ली। वीते एक सप्ताह पूर्व इसी गांव निवासी नरेश सिंह के घर से 3 लाख की चोरी,चोरो द्वारा कर ली गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।