मोतिहरी जिले का घोड़ासहन बनेगा नगर परिषद !
नगर परिषद के गठन को लेकर विभागीय सुगबुगाहट हुई तेज।।
जिलाधिकारी ने नगर विकास एवं आवास विभाग पटना को भेजा पत्र।।
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का महत्वपूर्ण घोड़ासहन शहर अब जल्द ही नगर परिषद के रूप में दिखेगा।इसे लेकर संबंधित विभाग में सुगबुगाहट तेज हो गई है ।मोतिहारी जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्रांक सं- 80 में अनुशंसा करते हुए परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक नगर विकास एवं आवास विभाग पटना को दिये गये अनुशंसा पत्र में बताया है कि जिले का घोड़ासहन शहर नगर परिषद के सारे मानकों को पूरा करता है, नगर परिषद के लिए बनाये गये नये परिसीमन में घोड़ासहन उतरी व दक्षिणी पंचायत को पूर्णरूपेण विलय कर दिया गया है,साथ ही पुरनहिया पंचायत वार्ड नं-1,2,3,4,5,6 को शामिल किया गया है जबकि शहर के सटे श्रीपुर पंचायत के वार्ड नं 9,10,11 को शामिल करते हुए कदमवा पंचायत के वार्ड नं -8 को परिसीमन में जोड़ा गया है। साथ ही बताया गया है कि नये परिसीमन में घोड़ासहन नगर परिषद के सारे मापदंडों को पूरा करते हुए करीब चालीस हजार आबादी को पार कर रहा है वही पत्र में घोड़ासहन में रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीयकृत बैंक, विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय ,सीमाशुल्क अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य कई शहरी सुविधाएं पहले से उपलब्ध है।इधर उपयुक्त मामले को लेकर ढ़ाका विद्यायक पवन जायसवाल द्वारा गुरूवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्नों के माध्यम से घोड़ासहन को नगर परिषद बनाए जाने के मामले को सदन में जोर-शोर से उठाया है, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रक्सौल चकिया एवं ढाका के बाद घोड़ासहन जिले का चौथा नगर परिषद के रूप में दिखेगा.इधर नगर परिषद बनाये जाने की सुगबुगाहट तेज होते ही कई सारे स्थानीय सामाजिक एवं प्रबुद्ध लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है.जबकि पंचायत चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों का मन क्षुब्ध बतया जा रहा है।।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।