कल्याणपुर:- नल जल न चलने के कारण ग्रामीणों में गुस्सा
कल्याणपुर प्रिंस कुमार
पू.च. कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन पंचायत वार्ड नंबर 13 में नल जल का कार्य पूरा न होने के कारण ग्रामीणों में गुस्सा ग्रामीणों ने बताया कि स्ट्रक्चर खड़ा है ऊपर टंकी लगा है मगर टंकी से पानी वाला पाइप न जोड़ने के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है उन्होंने बताया कि हर किसी के दरवाजे पर नल लगाया गया है मगर पानी नहीं मिल पाता है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय नल जल योजना पर पानी फेर दिया गया है नल नहीं चलने के कारण ग्रामीणों में काफी गुस्सा का माहौल देखा गया ग्रामीणों ने दिखाया कि स्ट्रक्चर के नीचे कोई भी मशीन नहीं था मौके पर नागेंद्र राय उमेश राय प्रेम कुमार लल्लन महतो लाल बहादुर महतो विष्णु महतो देवधारी महतो जनकधारी महतो किस्मातों देवी अनीता देवी कलावती देवी मंजू देवी पानपती देवी हेमांती देवी टुटेश महतो मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।