एक माह में ही ध्वस्त हुआ घोड़ासहन-श्रीपुर-कुण्डवा चैनपुर सड़क।।
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
सीमावर्ती क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़क श्रीपुर रोड का निर्माण विगत एक माह पहले ही सरकार की ओर से कराया गया था,लेकिन निर्माण के कुछ माह बाद ही सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. एक माह में ही सड़क जर्जर स्थिति में आ गयी है,सड़क में जगह जगह गड्ढे बन गये.जिसके निर्माण के गुणवत्ता सवाल खड़े हो रहे है.सामाजिक कार्यकर्ता दिपू कुशवाहा और छात्र नेता मधुसूदन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री बिहार, सचिव पथ निर्माण विभाग बिहार,जिला पदाधिकारी पुर्वीचंपारण को आवेदन भेजा है. साथ ही जिम्मेवार ठिकेदार इंजीनियर और पदाधिकारीयो पर विभागीय कार्यवाई करने की मांग किया है. साथ ही आवेदन का प्रतिलिपि सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी घोड़ासहन को भी भेजने की बात बतायी हैं। उक्त जर्जर सड़क को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिपु कुशवाहा और विधि छात्र संघ के अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि सीमावर्ती घोड़ासहन शहर को ग्रामीण क्षेत्रो से जोड़ने वाली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सड़क है. उक्त सडक़ उपयोग लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा क्षेत्र में किया जाता है. लेकिन व्यक्तिगत स्वार्थ में सरकारी पैसे का गमन कर के इस सड़क को घटिया निर्माण भ्रष्टाचारियों के द्वारा किया गया है जिसपर कड़ी कार्यवाई होना अत्यंत ही आवश्यक हैं।दीपू कुशवाहा ने सरकार से जर्जर पड़े सड़क को अविलंब निर्माण करवाने की माँग की है ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।