आयुष्मान भारत फाउंडेशन व नई दिशा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजन :
पटना : शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर देश के अग्रणी युवा संगठन आयुष्मान भारत फाउंडेशन व नई दिशा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में तथा आयुष्मान भारत के पदाधिकारी चेतन थिरानी के सफल संयोजन में निशुल्क स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता शाहु तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर आर के गुप्ता मौजूद थे। शिविर का आयोजन पटना के पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा स्थान करनाल गंज गायघाट में किया गया। शिविर में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए आर के गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टर आर के चंद्रा, डॉक्टर रोमा कुमारी, डॉक्टर शौर्य, डॉक्टर अभय कुमार, डॉक्टर अभय कुमार मौजूद थे।
इस मौके पर समाज सेवी चेतन थिरानी, बसंत थिरानी, अनुराग समरूप, प्रेम कुमार, अधिवक्ता उज्जवल राज, काशीनाथ सर्राफ़, राजेश वल्लभ उपस्थित थे, जिन्हें सामाजिक स्तर पर बेहतरीन योगदान के सम्मानित किया गया। शिविर मे लगभग 300 से ज़्यादा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के संयोजक चेतन थिरानी ने बताया हम सबका लक्ष्य मानव सेवा करना है इसी भावना के साथ समय-समय पर देशभर में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। डॉक्टर आर के गुप्ता जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा की हम सबका उद्देश्य सेवाम परमो धर्म: है जिसके हेतु हम सब अनवरत लगे है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।