सेव द चिल्ड्रेन संस्था द्वारा मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
- कोरोना से बचाव के लिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया
- मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग भी है जरूरी
- चित्रकला प्रतियोगिता, हैंड बिल, पोस्टर, बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया
अजीत कु.सिंह/मोतिहारी,पु.चम्पारण
सेव द चिल्ड्रेन संस्था के तत्वाधान में जिला स्तरीय हेल्थ एंड हाइजीन बिहेवियर चेंज पर आधारित मीडिया कार्यशाला का स्थानीय होटल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला मे सेव द चिल्ड्रेन पटना के प्रोग्राम मैनेजर रिंकी रावत ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में को कोरोना से बचाव के लिए लोगो के आदत में बदलाव के जानकारी देने व जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे है । जिसमें लोगों को साफ सफाई के साथ, मास्क, सेनेटाइजर के प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया गया । उन्हें भोजन के पूर्व व बाद, बच्चों को छूने, स्तनपान कराने , मवेशियों के देखभाल करने, व खेलने वालों, के साथ घरेलू कार्य करने वालो को हाथों को साबुन ,पानी , सेनेटाइजर से अच्छे ढ़ंग से सफाई के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग ने भी सराहनीय सहयोग किया है।
इस कार्यशाला में तुरकौलिया चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सईदुर रहमान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सेव द चिल्ड्रेन संस्था की अच्छी भूमिका रही है। लोगों के अंदर अपनी आदत में बदलाव लाने के लिए या संस्था काफी प्रेरित किया है। इसके लिए संस्था धन्यवाद के पात्र हैं।
सदर अस्पताल के डॉ राहुल राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में साफ सफाई की आदत डालकर, मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग कर के ही हमसब कोविड महामारी को रोक सकते हैं ,सुरक्षित रह सकते हैं। इससे बचाव के लिए टीकाकरण भी बेहद आवश्यक है। स्वस्थ् जीवन का राज स्वच्छता ही है। मीडिया कार्यशाला में 8929300715 नम्बर पर कोविड वाणी का भी प्रदर्शन किया गया।इसपर विशेष चर्चा जिला प्रतिनिधि द्वारा की गई। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण एवं संचार विशेषज्ञ व प्रभारी जिला समन्वयक मोहम्मद शाकिब ने पूरे वर्ष के गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण करते हुए कहा कि जिला के 6 प्रखंड मोतिहारी सदर, पिपरा कोठी, बंजरिया, तुरकौलिया, मेहसी और कल्याणपुर प्रखंडों में कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय जाने वाले बच्चे तथा माताएं विशेषकर गर्भवती और धात्री माताओं के बीच कार्यक्रम संचालित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत मो. शाकिब ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 64982 माताओं तक पहुंच बनाने में सफलता मिली है वहीं इसके लिए 2599 सत्र चलाए गए। इस कार्यक्रम के तहत 68175 बच्चों तक हमारी पहुंच बनी है जिसके लिए 2727 सत्र चलाए गए। इस कार्यक्रम में 598 आशा कार्यकर्ता और 158 स्वयंसेवक मित्र तथा 281 शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर काम किया गया। साथ ही 448 हेल्थ एंड हाइजीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, स्वच्छता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, हैंड बिल, पोस्टर, बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यशाला में बीआरपी प्रमोद कुमार, सेव द चिल्ड्रेन के हामिद रज़ा,पत्रकार इन्तज़ारूल हक़, शिक्षिका सुरैया अकरम, आजाद आलम, गिरीन्द्र मोहन ठाकुर, शफी अहमद, अंचला कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता, बच्चे तथा माताओं ने भी अपनी अनुभव साझा किए । इस कार्यशाला में कारीब 85 लोग स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, मीडिया कर्मी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।