Breaking News

शराबबंदी की शपथ लेने के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, वैशाली में ट्रक में लदी 500 कार्टन शराब बरामद

 




शराबबंदी को लेकर शपथ ग्रहण के बाद बिहार पुलिस  अब एक्शन मूड में दिख रही है। हाजीपुर में मध निषेध के टीम और स्थानीय पुलिस ने आधी रात में शराब से भरी ट्रक को पकड़ ली है। ट्रक में हजारों विदेशी शराब की पेटियां है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने हाजीपुर के शहर के बीचोबच नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र मोड़ के पास शराब से भरी ट्रक को बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।