Breaking News

ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता के निर्देश, विदेश से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर

 



कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर शासन के निर्देश पर हर जिले का प्रशासन सर्तक हो गया है। अगले 10 दिनों तक वायरस के प्रकोप और बाहर से आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। उसके बाद और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बाहर से आने वाले लोगों की सख्ती से कोरोना जांच कराई जा रही है। केंद्र सरकार विदेश से आने वालों की सूची उपलब्ध करा रहा है। 

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के नये वैरिएंट का प्रकोप कितना रह रहा है। विदेश से आने वालों के साथ बीमारी कितनी संक्रमण फैला रही है। विदेश से आने वाले लोग कहां कहां जा रहे हैं, इस पर भी निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा विदेश से आने वाले लोगों की जो सूची उपलब्ध कराई गई थी। ऐसे लोगों की छानबीन की गई तो पता चला कि वे पटना जिले के रहने वाले हैं लेकिन विदेश से आने के बाद वे वर्तमान में मुंबई, बंगलुरु, दिल्ली जैसी जगहों में रह रहे हैं।

हालाकि उन जगहों पर उनकी कोरोना जांच करायी गयी है, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी है, लेकिन उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी जांच कराई जा रही है, लेकिन किसी भी व्यक्ति में अभी तक नया वैरिएंट का लक्षण नहीं मिला है।   

प्रत्येक दिन छह हजार लोगों की जांच

जिला प्रशासन का कहना है कि पटना जिले में प्रतिदिन औसतन छह हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। लेकिन प्रतिदिन औसतन दो से तीन लोगों में ही बीमारी की पुष्टि हो रही है, लेकिन इसमें किसी में नया वैरिएंट नहीं पाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बीमारी की जिन लोगों में पुष्टि हो रही है उनके व्यवस्थित उपचार की व्यवस्था की गई है। कभी कभी जांच में मरीजों की पुष्टि नहीं हो रही है। जो मरीज हैं उनकी निगरानी की जा रही है ताकि संक्रमण नहीं बढ़ सके।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।