Breaking News

BSEB Bihar Board 10th Exam 2022: ई-लॉट्स पर डाली गई मैट्रिक परीक्षा का पेपर पैटर्न व गाइडलाइन्स

 




BSEB Bihar Board 10th Exam 2022: मैट्रिक परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे। कितने विकल्प वाले प्रश्न होंगे। वस्तुनिष्ठ और सैद्धांतिक प्रश्नों की संख्या क्या होगी। इन सारे सवालों का जवाब अब छात्रों को ई-लाइब्रेरी ऑफ टीचर्स एंड स्टूडेंट्स (ई-लॉट्स) पर मिलेगा। इसका फायदा मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी को मिलेगा। परीक्षार्थी की मदद के लिए ई-लॉट्स पोर्टल बनाया गया है। 10 दिन पहले शुरू हुए इस पोर्टल पर हर दिन 20 से 30 हजार परीक्षार्थी जुड़ते भी हैं। इसमें परीक्षार्थी को परीक्षा संबंधित सवालों का जवाब शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। इससे परीक्षा की तैयारी में छात्रों को मदद मिलेगी।

ज्ञात हो कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सभी विषयों का वीडियो तैयार किया गया है। इस वीडियो में विषयवार शिक्षकों की सलाह डाली गयी है। शिक्षकों द्वारा छात्रों को हर विषय में कितने प्रश्न रहेंगे। कितने प्रश्न का जवाब देना है। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए कितना समय मिलेगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर देने के लिए ओएमआर कैसे भरें। ओएमआर भरने में किस तरह से सावधानी बरती जाए यह सारी जानकारी दी जा रही है। हर वीडियो 12 से 15 मिनट का है। पहली बार ई-लॉट्स पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी की सुविधा छात्रों को दी गयी है।

सात विषयों को डाला गया ई-लॉट्स पर
मैट्रिक परीक्षा की तैयारी के लिए ई-लॉट्स पर सात विषयों को डाला गया है। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, हिन्दी, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी विषय शामिल है। हर विषय की चैप्टर वाइज जानकारी दी गयी है। किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी दी गयी है। प्रश्नपत्र के साथ सभी छात्रों का परीक्षा का डर भी खत्म किया गया है।

- ऑनलाइन पढ़ाई कर छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
मैट्रिक परीक्षा में इस बार छात्र ऑनलाइन पढ़ाई करके ही शामिल होंगे। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगा। इसके बाद छात्रों को दूरदर्शन पर पढ़ाई करवायी जाने लगी। जिन विद्यार्थियों ने 2020 में 9वीं में प्रवेश लिया वो छात्र फिर 2021 अप्रैल में दसवीं में गये। अब ये छात्र 2022 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इन छात्रों की 2021 में भी पूरे साल कोरोना संक्रमण के कारण पढ़ाई बाधित रही।


राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर ई-लॉट्स पर शिक्षकों का वीडियो तैयार कर डाला गया है। इससे छात्रों को तैयारी में मदद मिलेगी। मैट्रिक परीक्षार्थी शिक्षकों से टिप्स ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।