Breaking News

डीएम-एसपी 15 जनवरी तक नहीं ले सकेंगे छुट्टी, 12 जिलों से गुजरेगी CM नीतीश की समाज सुधार यात्रा

 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों समेत जिलों के प्रभारी सचिवों आदि संबंधित पदाधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण ने सभी विभागों को जिलों को निर्देश जारी किया है। 

मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा 22 दिसंबर को शुरू हो रही है और यह 15 जनवरी तक चलेगी। इस तरह 15 जनवरी तक छुट्टियां रद रहेंगी। मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा के दौरान 12 जिलों में जाएंगे। शेष जिलों को इन्हीं 12 जिलों से टैग किया गया है, जिसकी वे समीक्षा भी वहां करेंगे। समीक्षा में सभी संबंधित पदाधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश है। वहीं यात्रा के दिन होने की तथा समीक्षा बैठक की पूरी तैयारी जिलाधिकारियों को दी गई है। इसी को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

तेेेेेजस्‍वी खरमास बाद निकालेंगे बेरोजगारी हटाओ यात्रा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नए साल में बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकालेंगे। उन्होंने शनिवार को कहा कि खरमास के बाद उनकी यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा के बाद गांधी मैदान में बड़ी बेरोजगारी रैली होगी। सभी सूचकांक में बिहार फिसड्डी हो गया है, रोजगार नहीं है, साथ ही भ्रष्टाचार चरम पर है। नेता प्रतिपक्ष शादी कर दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।