जातीय जनगणना पर फिर तेजस्वी बनाएंगे दबाव, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आज सीएम नीतीश से होगी मुलाकात
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जातिगत जनगणना कराए जाने के मसले पर गुरुवार को सर्वदलीय शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेगा। सीएम से मुलाकात कर वह इसी सत्र में जातीय जनगणना को लेकर प्रस्ताव पारित कराने का आग्रह करेंगे।
सीएम ने उन्हें मिलने के लिए दिन के 12 बजे का समय दिया है। लिहाजा दोनों की मुलाकात विधानसभा स्थित सीएम के चैम्बर में हो सकती है। सीएम से मिलने वाले इस शिष्टमंडल में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, माले के महबूब आलम सहित अन्य विपक्षी दलों के दलीय नेता मौजूद रहेंगे।
पिछड़ा विरोधी केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की माँग ठुकराये जाने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश जी द्वारा सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई गयी।
हमारी माँग अनुसार अब बिहार सरकार अपने खर्चे से जातीय जनगणना कराए।इसी सत्र में इसकी घोषणा भी की जाए।कल इसी विषय पर मा० मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे
नेता प्रतिपक्ष पहले ही कह चुके हैं कि वह सीएम से मिलकर जातीय जनगणना पर अपनी बात रखेंगे। वह मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि अगर केन्द्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराती है तो राज्य सरकार अपने खर्चे से बिहार में जातीय जनगणना कराए।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।