Breaking News

वैशाली: लालगंज थानाप्रभारी चंद्रभूषण शुक्ला के ठिकानों पर ईओयू टीम की रेड, अवैध शराब में संलिप्तता का आरोप

 



वैशाली जिले के लालगंज थानाप्रभारी चंद्रभूषण शुक्ला के ठिकानों पर बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की। शुक्ला के लालगंज थाना स्थित कार्यालय सहित आवास और सिवान व छपरा में भी छापेमारी की जा रही है। उनपर यह कार्रवाई अवैध शराब में संलिप्तता के आरोप में की जा रही है। ईओयू की टीम ने अवैध शराब कारोबारियों से संबंध रखने में संदिग्ध पाए गए लालगंज के वर्तमान थानाध्यक्ष के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया। लालगंज थानाध्यक्ष के खिलाफ 30 नवंबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद आज उनके 3 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है  छापेमारी लालगंज थाना परिसर व आवास, छपरा शहर स्थित आवास सिवान के रघुनाथपुर स्थित पैतृक मकान पर हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।