प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए गुडन्यूज, एसएससी ने जारी किया कैलेंडर, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए राहतभर खबर है। केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग ने नए वर्ष के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं की तैयारी लाखों अभ्यर्थी करते हैं। जिसमें बिहार के छात्रों की संख्या भी लाखों में होती है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।
कैलेंडर में एसएससी ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत तमाम भर्तियों के लिए अधिसूचना निकाल दी है। जिसमें संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई है। कैलेंडर के मुताबिक एसएससी की 2021 की तीन बड़ी भर्तियों (सीजीएल, एमटीएस और सीएचएसएल) का नोटिफिकेशन दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच निकलेगा।
15 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
1- सीजीएल 2021 का नोटिफिकेशन 23 दिसंबर
2021 को जारी होगा और 23 जनवरी तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। सीजीएल
टियर-1 का एग्जाम अप्रैल 2022 में होगा।
2- एसएससी सीएचएसएल (10+2) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को
जारी होगा और इसके लिए 7 मार्च 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल
टियर-1 एग्जाम मई 2022 में होगा।
3- एसएससी एमटीएस (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22
मार्च 2022 को जारी होगा। इसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे।
जून 2022 में टियर-1 परीक्षा होगी।
4- एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को
जारी होगा। 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। जुलाई 2022 में परीक्षा होगी।
5- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का
नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर
2022 में परीक्षा होगी।
6- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।
7- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।
8- दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त
2022 को जारी होगा। इसके लिए आवेदन 13 सितंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा
दिसंबर 2022 में होगी।
9- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी
ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा। दिसंबर 2022
में एग्जाम होगा।
10- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को आएगा और परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।
11- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।
12- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी
होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। टियर-1 परीक्षा मार्च 2023 में
होगी।
13- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।
14- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव (महिला, पुरुष) भर्ती परीक्षा
2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए
जाएंगे। परीक्षा मई 2023 में होगी।
15- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का
नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए
जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।