खुले में ही झोलाछाप डाक्टर से कराई महिलाओं की नसबंदी, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल गाहे-बगाहे सामने आता ही रहता है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है। आरोप है कि करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में झोलाछाप डॉक्टरों ने नसबंदी की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद प्रशासन जागा और जांच कराई गई। जांच में भी गड़बड़ियां सामने आई हैं। डीएम ने पूरी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दिया है।
करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर 21 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। इसे लेकर एक सर्जन की नियुक्ति की गई थी। निजी नर्सिंग होम चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर को भी बुला लिया गया। उसने 10 महिलाओं का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन का वीडियो भी वहां मौजूद मरीज के परिजनों ने बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लालू की बेटी रोहिणी ने भी वीडियो को रिट्वीट किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऑपरेशन थिएटर बिल्कुल खुला हुआ है। किसी तरह की प्राइवेसी नहीं है और महिलाओं का ऑपरेशन किया जा रहा है।
बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखो
झोलाछाप डॉक्टर के हाथों में नारी शक्ति की जान देखो.. https://t.co/Xb0llihNcK
ऑपरेशन करने वाला बाहर निकलता है और बताता है कि लगभग 20 से अधिक लोगों का अभी ऑपरेशन होना बाकी है। अब तक हमने 10 से अधिक लोगों का ऑपरेशन कर दिया। वीडियो सामने आते ही डीएम जे प्रियदर्शनी ने जांच कराई। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज दुर्भाग्यपूर्ण है। डीएम के अनुसार जांच के लिए बनाई गई टीम की रिपोर्ट आ गई है। आरोप सही पाए गए हैं। कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।