Breaking News

गया: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 केन बम, 4 पाइप बम और 35 डेटोनेटर बरामद



फतेहपुर (गया)  फतेहपुर थानांतर्गत गुरपा ओपी क्षेत्र के बसकटबा-पतवास जंगल से सोमवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। बरामद विस्फोटकों में 4 केन बम, 4 पीस पाइप बम और 35 पीस डेटोनेटर शामिल है। जंगल यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी जिसे सोमवार को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद की गई है।
बसकटबा और पतवास के बीच  जंगल में स्थित चमरू बांध बाबा के पास नक्सलियों द्वारा विस्फोटक रखे जाने की सूचना 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डी समवाय गुरपा के सहायक कमांडेंट ललित  को मिली। सूचना पर एसएसबी और गुरपा पुलिस ने संयुक्त रूप से स्क्वायड डॉग के साथ बसकटबा-पतवास जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान चमरू बांध बाबा के पास जंगल में छुपाकर रखे 5 किलो का 3 तीन केन बम, 3 किलो का एक केन बम, 4 पाइप बम और 35 पीस डेटोनेटर बरामद किया गया।
काफी दिनों से छिपाकर रखा गया था विस्फोटक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसकटबा-पतवास जंगल से बरामद आईडी बम को नक्सलियों द्वारा काफी दिनों से छिपाकर रखा गया था। इसे सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए छिपाया गया था। नक्सलियों के इस मंसूबे को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। गया से आये बम निरोधक दस्ता टीम ने बरामद किए बमों को डिफ्यूज किया। बम के डिफ्यूज होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व एसएसबी के सहायक कमांडेंट ललित कुमार कर रहे थे। इसमें गुरपा ओपी के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, एएसआई सुनील कुमार और काफी संख्या में एसएसबी के जवान व ओपी पुलिस शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।