बाजारों की तरफ मत भागिए, कहीं राशन-सब्जी की जगह कोरोना लेकर न घर लौटें आप!
पीएम मोदी के लॉकडाउन के ऐलान के बाद ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. लोग कोरोना वायरस को भूलकर पहले जरूरी सामानों को जुटाने की खरीदारी में लग गए.
बिहार खबर आपसे अपली करता है 🙏 Please:~ #StayHome
![]() |
| बाजारों में जुटी भीड़ |
- देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान
- मंगलवार रात बाजारों में जुटी खरीदारों की भीड़
कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी. पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. लोग कोरोना वायरस को भूलकर पहले जरूरी सामानों को जुटाने की खरीदारी में लग गए. मंगलवार को जो सड़कें दिनभर सुनसान नजर आ रही थीं, उन पर रात 8.30 बजे के बाद चहल-पहल बढ़ गई. किराना स्टोर, मेडिकल शॉप और सब्जियों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई.
हालांकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन के थोड़ी देर बाद ही एक ट्वीट करके कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. जरूरी सेवाएं और दवाएं मिलती रहेंगी. वहीं, कई राज्य सरकारों ने भी आश्वासन दिया कि घर-घर दूध और राशन पहुंचाए जाएंगे. खैर लोगों का इस तरह बाजार की तरफ अचानक भागना सामानों की जगह कोरोना वायरस को घर लाने जैसा है.
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज उस स्टेज पर है जहां हमारे आज के एक्शन तय करेंगे कि इस बड़ी आपदा के प्रभाव को हम कितना कम कर सकते हैं. ये समय हमारे संकल्प को बार-बार मजबूत करने का है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।