पूर्णिया के बनमनखी थाने का सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार में पूर्णिया के बनमनखी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर को आईपीएस प्रमोद कुमार ने रंगे हाथ शराब के नशे में पकड़कर मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
आईपीएस प्रमोद कुमार ने बताया कि बनमनखी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को शराब के नशे में डयूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह पी रहे हैं। इसके बाद बनमनखी थाना की पुलिस द्वारा जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। इसके बाद हिरासत में लेकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी में मेडिकल जांच कराया गया। जहां जांच उपरांत अल्कोहल की मात्रा मिली।
उसके प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रिंस कुमार ने बताया कि बनमनखी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को शराब की जांच के लिए लाया गया था। जिसमें अल्कोहल की मात्रा मिली है। जांच रिपोर्ट बनमनखी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।