मढ़ौरा लांक डाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने इसरौली में सीमेंट दूकान को किया सील।
सारण से पन्नालाल कुमार के साथ सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
मढ़ौरा सारण- सारण जिले के मढ़ौरा प्रखण्ड के इसरौली में लांक डाउन के उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने सीमेंट दूकान को सील कर दिया । इस संबंध में मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह ने बताया कि लांक डाउन के दौरान पूर्व में पुलिस के द्वारा बंदी का सूचना दिया गया था। उसके बाद भी नीजीस्तर से अधिकारियों ने दूकानदारों को समझाया गया था। लेकिन पुनः गस्त के दौरान दूकान खुली अवस्था में पायी गई। जिसके बाद आपातकालीन के दौरान लांक डाउन , सरकारी आदेश के अवहेलना के आरोप में इसरौली बाजार स्थित मंगलम ट्रेडस के सभी समानों को जब्त करते हुए। उक्त दुकान को सील कर दिया गया है। स्थानीय सीओ और एमो विकास रंजन की देख रेख में यह करवाई की गई। जिसके बाद उक्त दुकान के दूकानदार पर सरकारी आदेश के अवहेलना सहीत अन्य आरोपो में एमो के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।