दिल्ली में दुकानदारों का बनेगा ई-पास, अब सीधे कमिश्नर से कर सकेंगे पुलिस की शिकायत
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों को ई-पास जारी करने का ऐलान किया. इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर का नंबर जारी किया गया, जिस पर आप पुलिस की शिकायक दर्ज करा सकते हैं.
- पूरा देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन
- केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद दिल्ली में कई लोग परेशान दिखे. इन लोगों की परेशानी को दूर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का नंबर जारी किया है. ये नंबर है- 011-23469536. इस पर आप पुलिस से आ रही दिक्कत के बारे में बता सकते हैं.
इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने ई-पास जारी करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हम आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों के लिए पास जारी करेंगे. उन लोगों को ई-पास दिए जाएंगे, जिन्हें आवश्यक सेवाओं के लिए अपनी दुकानें और कारखाने खोलने की जरूरत है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।