Breaking News

देश में कोरोना से 10वीं मौत, 500 के करीब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा


देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. अब तक 488 केस सामने आ चुके हैं. वहीं, इस महामारी से एक और मौत हो गई है, जिसके बाद देश में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है. अकेले 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं. दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।