Breaking News

महाराष्ट्र में एक परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, देशभर में 582 संक्रमित



देशभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अब तक 582 कंफर्म केस मिले हैं. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 46 लोग ठीक हो चुके है. यानी अभी तक 535 केस एक्टिव है. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र और केरल प्रभावित हैं. महाराष्ट्र में 112 और केरल में 105 केस सामने आए हैं. कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है. यह लॉकडाउन आज से लागू हो गया है और 14 अप्रैल तक चलेगा. दफ्तर, बाजार, सार्वजनिक परिवहन सबकुछ बंद है. प्रधानमंत्री ने साफ-साफ कहा है कि इन 21 दिनों तक इस देश में कोई भी अपने घर से बाहर कदम नहीं रखेगा. केवल जीवनरक्षक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेंगी.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।