इंटर में 85 फीसद नम्बर लाकर प्रखण्ड का नाम किया रौशन
रामगढ़वा से अफजल आलम की रिपोर्ट
रामगढ़वा। स्थानीय गौतम कुमार की बेटी ने प्रिया कुमारी ने इंटर साइंस में 90 प्रतिशत मार्क्स लाकर प्रखण्ड का नाम रौशन की। जो स्थानीय रेशमा देवी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा है।वहीं प्रखण्ड के चड़वा गाँव निवासी शिक्षक मो ज्याउद्दीन की बेटी शगुफ्ता ज्या ने 85 प्रतिशत मार्क्स लाकर लड़की पॉवर की मिसाल कायम रखी। जो एस जी एम हाई स्कूल की छात्रा है।बता दें कि शगुफ्ता एक छोटे से गाँव चड़वा से तअल्लुक रखती है।और एक गाँव से इतने बड़े हीरे को निकलने पर लोगों में हर्ष है। वहीं प्रिया के बारे में बताएं कि 2018 में प्रिया ने ज़िले में दूसरा और स्कूल में टॉप स्थान प्राप्त की थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।