मढ़ौरा में लांक डाउन के चौथे दिन भी दिखा असर। दिन भर गस्त करता रहा प्रसाशन।
सारण से पन्नालाल के साथ सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
मढ़ौरा सारण-मढ़ौरा प्रखण्ड में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लगाए गए लांक डाउन का असर चौथे दिन भी देखने को मिल रहा है। कुछ लोग छोटे छोटे कार्यो का बहाना बनाकर बेवजह घुमते नजर आ रहे हैं।
और प्रसाशनिक अधिकारी प्रतिबंध लगने के लिए दिन भर गस्त कर रही है। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस बल सुबह आठ बजे के बाद सक्रिय हो जा रही है।और हल्का बल का प्रयोग करके सड़क पर अनावश्यक रूप से निजी वाहनों के घुमने वालो सहीत अन्य लोगों पर भी करवाई की जा रही है। हलांकि मढ़ौरा में शांति का महौल दिखने को मिल रहा है। सभी लोग अपने घरो में रह रहे हैं।और प्रशिक्षु आईपीएस लोगों से आग्रह कर रहे हैं। कृपया आपलोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले। अगर आपलोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे तो कोरोना वायरस जैसे महामारी को फैलने से रोका जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।