Breaking News

नौतन:- जिले में कोरोना का मरीज मिला स्वास्थ्य विभाग और प्रसासन हाई अलर्ट।


पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट
सीवान/नौतन:चीन में कहर बरपाने वाली कोरोना वायरस का असर अब पूरे विश्व पर पड़ने लगा है। इटली, ईरान समेत कई देशों में सैकड़ों का संख्या में लोग इसकी चपेट में आये है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमण के ममाले बढ़ने लगे है।बिहार के सीवान में एक कोरोना वायरस का मरीज सामने आया है। बिहार के सीवान में खाड़ी देश से हाल में आये एक युवक में कोरोना वायरस का मरीज मिला है।मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि नौतन प्रखंड के अगौता गांव में पप्पू महतो विगत  कुछ दिन पहले विदेश से आया था।

लेकिन  उनका कहीं पे जाँच नहीं हो पाया था ,और वह अपने घर पे रह रहा था लेकिन अचानक उनको खांसी आने लगी दिन प्रति दिन उनका स्वास्थ्य हालत खराब होते जा रहा थे लेकिन उनके परिवार वाले छुपा  रहे थे।लेकिन सूत्र के अनुसार इस बात को पुलिस को मालूम चल गया मामले की जानकारी होतें ही बीती रात पुलिस ने पप्पू महतो के घर छापा मार कर पप्पू महतो को लेकर पटना के लिए रवाना हो गई जहाँ उसके ब्लड के नमूने को जाँच के लिए भेजा गया जहाँ उसका रिपोर्ट पॉजिटिव मिला जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट हो गई और गुरूवार की सुबह  पुलिस और डॉक्टर की टीम ने अगौता गांव पहुचकर अपने कब्जे में लेकर गाँव को सील कर दिया। इसके साथ ही पप्पू महतो के परिवार वालों के सारे एक दर्जन सदस्य को पटना जाँच के लिए भेज दिया गया है। और अगौता गांव को पुलिस की टीम चारो तरफ से सील कर लिया गया है। ईधर कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलतें ही इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने गाँव में मेडिकल कीट भी लगाया है। जिसके बाद पूरे गांव का जांच प्रकिया डॉक्टर द्वारा चालू किया जाएगा इसके साथ ही साथ अगौता गांव के सटे हुए गांव को भी अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँच कर गाँव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।