Breaking News

रक्सौल:- इंडियन बॉर्डर पर नास्ता का सहयोग किया "रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा


रामगढ़वा से अफजल आलम की रिपोर्ट
रक्सौल।रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने कल रात से ही इंडियन कस्टम पर पर हजारों की तादाद में आये राहगीरों के बीच सोमवार सुबह  को   चूड़ा, मीठा, एवं बिस्कुट बाँटकर मानवता की मिसाल पेश की। नेपाल से लौटे हज़ारों लोग रक्सौल आना चाहते थे परंतु दो देशों के बीच का मामला तथा सरकारी लॉक डाउन के आदेश के कारण स्थानीय प्रशासन उन्हें रक्सौल में प्रवेश देने से कतरा रही थी।ये लोग नेपाल के विभिन्न हिस्सों से पैदल चलकर आये थे।उनमें भूखे बच्चे, महिला एवं बुजुर्ग भी थे।ट्रस्ट के संचालक रवि मस्करा को ये बात जानकारी हुई तो उन्होंने मानवता की मिसाल देते हुए,दूसरे रास्ते से सरिसवा नदी पूल के नेपाल तरफ़ से अपने साथी मो अब्दुल के साथ मोटरसाकिल से प्रवेश किये।वहाँ भूखे ,साथियों के बीच कुछ खादय सामग्री देकर कुछ हद तक उनको मानवीय मदद की। श्री मस्करा ने कहा कि हमारी प्रशासन से गुजारिश है कि सभी यात्री सकुशल ,मेडिकल कवारेंटीन करके अपने-अपने घर चले जाएं ऐसी ब्यवस्था की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।