सारण में एसएडीओ ने किया राशन किराना की जांच ,पकड़े जाने पर जाना पड़ेगा जेल
सारण से पनालाल कुमार की रिपोर्ट
छपरा (सारण) सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा के द्वारा राशन किराना दुकानो पर छापेमारी की गई। किराना दुकान वालो के विरुद्ध आटा कालाबाजारी करने एवं अधिक दर लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
प्राप्त शिका यत के आधार पर दो दुकानो क्रमशः आदर्श किराना स्टोर, साहेबगंज एवं गुरु फ्लोर मिल, दहियावां टोला कुल दो दुकानदारो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आदर्श किराना स्टोर के द्वारा दाल 140/- प्रतिकिलो एवं गुरु फ्लोर मिल के द्वारा आटा का 25 किलो का पॉकेट 825/- रूपये मे बेचा जा रहा था। एसडीओ के द्वारा बताया गया की दुकानदारो की मनमानी बर्दास्त नही की जायेगी प्रतिदिन छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रखंड स्तर पर भी टीम बनाकर जांच एवं कार्रवाई कराई जा रही है। जांच के समय अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी सारण, अंचल अधिकारी सदर छपरा एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी छपरा दल बल के साथ मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।