Breaking News

देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, अबतक 500 केस पॉजिटिव, 10 की मौत



कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अबतक देश में करीब 500 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं. इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल है. महाराष्ट्र में अब तक 97 और केरल में 95 केस सामने आए हैं. कोरोना की वजह से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. 135 करोड़ लोगों का देश को लॉकडाउन किया जा रहा है. 548 जिलों को लॉकडाउन किया गया है.


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।