LIVE: जमात के मरकज से लौटे लोगों की तलाश में लखनऊ और बिजनौर में छापे
कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 1409 हो गई है. इसमें से 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 141 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां अब तक 230 केस आए हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र के अलावा केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 20 से अधिक राज्यों में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. कोरोना के कारण देश पूरा लॉकडाउन है. आज लॉकडाउन का सातवां दिन है, लेकिन अभी भी मजदूरों का पलायन नहीं रूक रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।