लखनऊ : सचिवालय में लगी आग, 2 दर्जन से अधिक फाइलें जलीं
उत्तरप्रदेश : राजधानी लखऊ में स्थित सचिवालय में एसएडी लेखा अनुभाग 12 में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में 2 दर्जन से अधिक फ़ाइलें जलकर राख हो गईं। फर्नीचर भी जला गया। जानकारी मिलते ही सचिवालय की फायर यूनिट ने समय रहते बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। इस अनुभाग में सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का लेखा संबंधी कार्य देखा जाता है। मुख्य भवन (पुरानी कार्मिक विभाग वाली लाइन, फौवारे के सामने) स्थित इस कार्यालय के ऊपर मंत्रियों के कार्यालय भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।