Breaking News

मोतिहारी: 35 किलो की जगह 20 किलो मिला राशन



मोतिहारी: मुफ्त में दिए जाने वाले राशन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। 35 किलो की जगह किसी को 20 किलो तो किसी को 30 किलो राशन दिया जा रहा है । हस्ताक्षर पूरे पर करवाया जा रहा है। नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 के पीडीएस दुकानदार मालती देवी, उनके पुत्र मनोहर प्रसाद गुप्ता,उसी दुकान से टैग राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता यानि तीन दुकान एक ही व्यक्ति मनोहर प्रसाद गुप्ता चलाते हैं । पुरानी मेहसी गांव निवासी विष्णु ठाकुर, बबलू ठाकुर, उर्मिला देवी,सिमा देवी, मुकेश ठाकुर ने बताया कि कई दिन दौड़ने के बाद राशन मिला । उसमें भी 50 किलो में 10 किलो कम मिला और हस्ताक्षर 50 किलो पर कराया । डीलर मनोहर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आरोप गलत है।इधर प्रभारी एमओ सह सी ओ मेहसी रविशंकर ने बताया कि जानकारी नहीं थी । जांच की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।