Breaking News

अमनौर: साॅट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग


सारण से पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट 

अमनौर (सारण) बिजली के सॉट सर्किट से कासीमपुर चंवर में अचानक आग लगने से लगभग तीन बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई।
     मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर पंचायत के कासीमपुर चंवर में तेज पछुआ हवा के कारण बिजली के हाई टेंशन तार में स्पार्क होने पर निकली चिंगारी से खेतों में लगी गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। देखते देखते आग आस पास के खेतों में लगी फसल को भी जला दिया। ग्रामीणों ने तत्वरित रुप से पंपिंग सेट चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा दिया। इस आगजनी में कासीमपुर निवासी मोहन सिंह, मनोज सिंह,राम मनोहर सिंह, सावित्री देवी के खेतों में लगी गेहूं की फसल जल गई। स्थानीय समाजसेवी सोनु सिंह ने घटना की सूचना अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को दूरभाष पर देते हुए तत्काल पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।