Home
/
अंतिम विदाई
/
उत्तरप्रदेश
/
मुख्यमंत्री
/
Breaking News
/
सीएम योगी ने टीवी पर देखी पिता की अंतिम विदाई, टीम 11 के साथ दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने टीवी पर देखी पिता की अंतिम विदाई, टीम 11 के साथ दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का मंगलवार को उत्तराखंड के उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। योगी आदित्यनाथ लॉक डाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। उन्होंने टीवी पर ही उनकी अंतिम विदाई के दृश्य देख कर नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने आवास पर उस हाल में पहुंचे, जहां टीम 11 के अधिकारी मीटिंग के लिये उनका इंतज़ार कर रहे थे। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ टीम 11 के सभी सदस्यों ने दो मिनट मौन रख दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। 13 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। सीएम योगी ने कल कहा था कि अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं। पूजनीया मां, पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से भी अपील है कि वे लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में रहें। पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं।
वहीं आनंद सिंह बिष्ट का आज (मंगलवार) सुबह अंतिम संस्कार किया गया। उत्तराखंड के पौड़ी के पास पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी के बड़े भाई मनेंद्र बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। आनंद सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रामदेव, चिदानन्द जी, मदन कौशिक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
सीएम योगी ने टीवी पर देखी पिता की अंतिम विदाई, टीम 11 के साथ दी श्रद्धांजलि
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 21, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 21, 2020
Rating: 5


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।