Breaking News

लॉकडाउन में दिल्ली में पत्नी और बच्चों को छोड़कर लौटे युवक ने क्वारंटाइन सेंटर में की खुदकुशी



दरभंगा के सिंहवाड़ा में सिमरी थाना क्षेत्र में कोरोना के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते दिल्ली में पत्नी और बच्चों को छोड़कर लौटे युवक ने  क्वारंटाइन सेंटर में खुदकुशी कर ली।

घटना जलबार पंचायत के कमरौली गांव की है। यहां के मध्य विद्यालय में बाहर से लौटे लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसी सेंटर पर गांव के ही विनोद यादव ने खुदकुशी कर ली है। बताया गया है कि विनोद यादव तीन दिन पूर्व ही दिल्ली से अपने दो बच्चों के साथ जैसे-तैसे पैदल गांव आ गया था। उसे चार बच्चे हैं। वह दो बच्चों और पत्नी को दिल्ली में ही छोड़कर आया था। सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।