दारियापुर: थानाध्यक्ष ने मुखिया के साथ कि बैठक
दारियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट
मुख्य पथ को बंद करने पर बनी सहमति
दरियापुर।डेरनी थाना परिसर में सभी मुखिया की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने की।उक्त बैठक में सभी मुखिया से अपने पंचायत में बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने व इसकी विस्तृत जानकारी एकत्रित कर प्रतिदिन बीडीओ को सूचित करने की अपील की गई।ताकि उसकी जांच की जा सके।वहीं सभी पंचायतों के मुख्य पथों पर बैरियर लगाने पर भी सहमति बनी।जिससे कि दूसरे प्रखण्ड से लोग नही आ सके।इसके साथ ही साथ वार्ड सदस्य के माध्यम से सभी लोगो को घर मे ही रहने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया।विदित हो कि पुलिस प्रशासन के द्वारा मुख्य पथ पर कई जगहों पर बैरियर बना कर जांच की जा रही है,परन्तु सब्जी विक्रेता व कई अन्य बाइक सवार ग्रामीण सड़को से आवागमन कर रहे है।ऐसे में ग्रामीण सड़को को भी कई जगहों पर बन्द करना जरूरी हो गया था।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अनिल पांडेय,शिक्षक नेता पवन सिंह प्रेम राय समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।