Breaking News

मढ़ौरा: छत्तीसगढ़ से साइकिल से गौरा पहुँचे 12 युवक हुए क्वाऱंटाइन।



मढौरा/ सारण से धनंजय कुमार / बिपिन मिश्रा की रिपोर्ट

छ्परा (मढौरा): छतीसगढ़ से साइकिल से 7 दिनों में अपने घर पहुँचे 12 युवकों को उच्च विद्यालय विषनुपुरा में क्वारंटाइन किया गया, जिसकी सूचना मढौरा रेफरल अस्पताल को दी गई, जिसके बाद मढौरा के डॉ कुमार गौरव टीम के साथ पहुँचे और सभी 12 युवकों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच कर रिपोर्ट ले गये, साथ ही सभी 12 युवकों को क्वारंटाइन सेंटर पर रहने की सलाह दी । सभी युवक छतीसगढ से साइकिल से पहुँचे थे।
वही मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सभी युवकों को तत्काल नाश्ता की व्यवस्था की गई, और साथ ही क्वाऱंटाइन सेंटर पर खाने पीने, बिजली, मास्क, साबुन इत्यादि सभी जरूरत की चीजों की व्यवस्था है।
इस दौरान चौकीदार रामजी चौहान ( बुटन) समाजसेवी रमेश राय व अन्य थे,

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।