Breaking News

नरकटियागंज: पति पत्नी के विवाद में पति आग से झुलसा।




नरकटियागंज से संवाददाता मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट


पश्चिमी चंपारण : जिला के शिकारपुर थाना अंतर्गत मठिया गांव में एक युवक के जलने की खबर है। इस बावत बताया जाता है कि प्रखण्ड बगहा 1 तिवारी टोला निवासी मनीष चौधरी 35 वर्ष अपने ससुराल शिकारपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव आया।  जहां रविवार की अपराहन 2:30 बजे पति पत्नी के झगड़े में पति के आग लगा लेने की खबर है। मठिया के अम्बिका चौधरी की पुत्री मधु का विवाह मनीष चौधरी से हुआ था। रविवार को दोनों दंपति में झगड़ा होने की बात परिवार वालों ने बताया है। बुरी तरह झुलसे मनीष चौधरी को इलाज़ के लिए बाहर ले जाया गया है। मठिया पहुंचे हमारे संवाददाता ने शिकारपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार के समक्ष एम्बुलेंस मनीष चौधरी को ले जाते को देखा। वह बुरी तरह झुलसा हुआ है ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।