मोतिहारी में ग्रमीणों ने पुलिस पर किया हमला- आधा दर्जन पुलिसकर्मि घायल।
पुलिस ने 20 से अधिक हमलावरो को लिया हिरासत में।
✍️मोतिहारी से संवाददाता दीपू कुमार गिरि /प्रदीप यादव की रिपोर्ट
पूर्वी चम्पारण: मोतिहारी ।बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के बीच अब पुलिस पर भी हमला होने लगा है। मोतिहारी में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया है।
खबर के मुताबिक मोतिहारी के पकड़ीदयाल के सिसहनी में पुलिस की गश्तीदल पर ग्रामीणों का हमला किया है।इस हमले में महिला सिपाही समेत कई पुलिस जवान घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले शख्स को जब पुलिस ने रोका तो वो पुलिस से ही उलझ गया। फिर बात बढ़ने लगी और युवक का सपोर्ट करने के लिए गांव वाले इकट्ठा हो गए और पुलिस को पीट डाला।जिसमे आधा दर्जन पुलिस घायल
इस वारदात के बाद कई थानों की पुलिस के अवाला एसपी नवीन चंद्र झा भी मौके पर पहुंचे। और 20 से अधिक लोगो को हिरासत में लिया गया है

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।