Breaking News

कोटा समेत देश के अन्य राज्यों में फसे बिहार के छात्रों और मज़दूरों को बिहार लाने को लेकर जाप छात्र परिषद् ने किया एकदिवसीय उपवास



घोड़ासहन से बिहार खबर की रिपोर्ट

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव और जन अधिकार छात्र परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष ई० विशाल कुमार के निर्देशानुसर कोटा समेत देश के अन्य राज्यों में लाकडाउन के वजह से फँसे छात्रों और प्रवासी मज़दूरों को बिहार वापस लाने को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद् के ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर स्थित अपने आवास पर एकदिवसीय उपवास किया.जाप छात्र परिषद् के ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने बिहार ख़बर से बताया की बिहार सरकार छात्रों और मज़दूरों के साथ दोहरी राजनीति कर रही हैं ,एक तरफ़ सरकार बोल रही हैं की किसी छात्र और मज़दूर को वापस नही लाया जाएगा वही दूसरे तरफ़ सत्ताधारी विधायक को उनके पुत्री को कोटा से लाने के लिए परमिशन दे रही हैं जो कही से जायज़ नही हैं,श्री सिंह ने बिहार सरकार से अविलंब छात्रों और प्रवासी मज़दूरो को बिहार लाने की माँग की .

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।