Breaking News

बनियापुर: कामेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी को एक लाख एक हजार का चेक सौपा।


   

सारण से पनालाल कुमार की रिपोर्ट
बनियापुर (सारण) जद यू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य कामेश्वर सिंह ने मुख्यमन्त्री आपदा कोष में जिलाधिकारी के माध्यम से एक लाख एक हजार रुपया का चेक सौपा है।
     जद यू नेता कामेश्वर सिंह ने बताया है कि इस वैश्विक महामारी में लोग कोरोना वायरस से त्रस्त है।इस तरह से एक छोटी राशि मुख्यमन्त्री आपदा कोष में देने से राज्य की जनता की सेवा का मौका मिल जाएगा ऐसे कार्य में सभी समर्थवान लोगो को हिस्सा लेना चाहिए। हमारे  प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व् राज्य के मुख्यमन्त्री नितीश कुमार का कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्यव्यापी निर्णय सर आखो पर है।लॉक डाउन सर्वमान्य निर्णय है जिसका पालन मुस्तैदी से हो।हमारे स्थानीय प्रशासन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।