Breaking News

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, ऑपरेशन जारी



कश्मीर: जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है और ऑपरेशन अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि शोपियां जिले के दायरो में गुरुवार रात 44 राष्ट्रीय राइफल्स और विशेष ऑपरेशन ग्रुप के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में  एक आतंकवादी को मारा गया। सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन जारी है।

एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ गोलाबारी से परेशान हैं LoC के लोग

एक तरफ कोरोना वायरस का बढ़ता खतरा तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी, ऐसे में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के आसपास रहने वाले लोगों के लिए दोहरा संकट पैदा हो गया है। इन लोगों के लिए एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति बन गयी है।

पाकिस्तान पिछले महीने से एलओसी और आईबी के आसपास की सैन्य चौकियों और वहां रहने वाले ग्रामीणों पर गोलाबारी कर रहा है जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं और दो दर्जन से अधिक मकान तबाह हो गए।

पिछले कुछ दिनों में घुसपैठियों ने जम्मू के कुपवाड़ा, पुंछ और राजौरी जिलों में एलओसी के रास्ते भारत में घुसने की कई कोशिशें की हैं जिन्हें पाकिस्तानी सेना संरक्षण प्रदान कर रही है। इन तीन जिलों में आने वाले गांवों में डर बढ़ गया है। खासकर पिछले सप्ताह पाकिस्तान की गोलाबारी में कुपवाड़ा में तीन असैन्य नागरिकों की मौत के बाद खौफ का माहौल गहरा गया है।

पुंछ जिले के कसबा गांव निवासी शौकत के अनुसार,''मैं पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तरफ हम अपने परिवारों को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो (पाकिस्तान) हमारे घरों में ही हम पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हमारे एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।