Breaking News

राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ बैठक।



बैठक में कोविड 19 संक्रमण/ एईएस/ जेइ(चमकी बुखार) से बचाव/निपटने हेतु सूचनाओ के आदान प्रदान,प्राप्त सूचना के आधार पर आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य।

मोतिहारी से संवाददाता दीपू कुमार गिरि की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण : सोमवार को समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोविड 19 संक्रमण/ एईएस/ जेइ(चमकी बुखार) से बचाव/निपटने हेतु सूचनाओ के आदान प्रदान,प्राप्त सूचना के आधार पर आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडल वार जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में आम नागरिकों को आवश्यक खादयपदार्थों/अन्य आवश्यक उपयोगी पदार्थो की शसम्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया।उपस्थित प्रतिनिधियों को सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित बैठक में क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं यथा:नल जल योजना/पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण के उद्देश्य से संचालित जल,जीवन एवं हरियाली अभियान/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्धारित कार्यों की बिंदु वार समीक्षा की गई एवं  योजनाओ के क्रियान्वयन में तेज़ी लाने का निर्देश दिया गया है।नल जल योजना समीक्षा क्रम में निश्चय सॉफ्ट में एंट्री कार्य में तेज़ी लाने एवं अन्य क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में अपेक्षित तेज़ी लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।