Breaking News

राहत! बिहार में प्रसूता को निजी वाहन से आने-जाने के लिए मिलेंगे पांच सौ रुपये



स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी को देखते हुए 102 एम्बुलेंस के अनुपलब्ध रहने पर प्रसूति के लिये आने वाली महिलाओं को निजी वाहन के इस्तेमाल पर 500 रुपये का भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह राशि लाभुक के बैंक खाता में भुगतान की जाएगी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया।

वर्तमान में कोरोना महामारी को लेकर उत्पन्न स्थिति को लेकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने जाने में 102 एम्बुलेंस की सेवा लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, विभाग ने कोरोना के संदिग्ध या संक्रमित मरीज को लाने के लिए एम्बुलेंस को पूरी तरह से सेनेटाइज करने का निर्देश दिया है ताकि गर्भवती महिलाओं को कोई परेशानी नही हो।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।