Breaking News

मढ़ौरा: राष्ट्रीय युवा विकास मोर्चा के महासचिव व प्रवक्ता बने राजन

मढ़ौरा/सारण से सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

मढ़ौरा सारण- सारण जिले के मढ़ौरा प्रखण्ड क्षेत्र के बहुआरा पट्टी निवासी राजन कुमार को राष्ट्रीय युवा विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव सिंह महासचिव मनोनीत किया। उन्होंने अपने मनोनीत पत्र में कहा है कि राजन के समाजिक व राजनीतिक गतिविधियों के साथ संगठन में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ संगठन के विचारों को बढ़ाने के लिए  प्रवक्ता की भी जिम्मेवारी दी गयी है।  उनके कर्तव्यों के निर्वहन से संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की गई है।
       राजन के मनोनयन पर अभाविप के केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रान्त प्रमुख ऋषवदेव  शुक्ला, जेपीयू संयोजक रितेश रंजन,छात्र राजद के जेपीयू अध्यक्ष प्रिंस सिंह, आरएसए महासचिव विशाल सिंह, संयोजन विवेक कुमार विजय, जगदम कॉलेज छात्र संघ कोषाध्यक्ष अमित कुमार,बलवंत सिंह, राममूर्ती भारद्वाज सहित कई लोगो ने शुभकामनाए दी

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।