Breaking News

मोतिहारी: जीविका ने दो हजार आवेदन भेजा प्रखण्ड को


संग्रामपुर से संवाददाता संतोष पांडेय की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण: संग्रामपुर प्रखण्ड के सभी पंचायतो के वार्डो व गाँवो से जीविका कार्यकर्ताओ ने राशन कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त कर जीविका कार्यालय भेजा ।जीविका बीपीएम सुमन कुमार सैरभ ने बताया कि दो हजार आवेदन पत्रों को जांचकर प्रखण्ड कार्यालय को भेज दिया गया।वही आज हजार आवेदन पत्रों की जांच की जा चुकी हैं । जांच में जीविका के समन्वयक गोपाल प्रसाद व रितेश मिश्र सहित आदि लगे हुए है । मालूम हो सरकार के निर्देश के आलोक में जीविका दीदीओ ने गांव गांव घूम कर वैसे लोगो से राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन लिया जो राशन कार्ड बनवाना चाहते है ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।