Breaking News

बिहार में सरकारी स्कूल के आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई रेडियो से


बिहार के सरकारी स्कूल के आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अब रेडियो के माध्यम से अपनी स्कूल की पढ़ाई करेंगे। लॉकडाउन की स्थिति के बाद घर बैठे ही सरकारी स्कूल के बच्चों को यह सुविधा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से दी जाएगी। बच्चों के लिए कक्षावार मेटेरियल यूनिसेफ की मदद से तैयार किया जा रहा है।
सारे विषयों का विषयवार हर दिन का कंटेंट तैयार किया जाएगा। इसकी रिकॉडिंग कर ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। इसकी जानकारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रेडियो आज भी गांव-गांव तक में है। ऐसे में रेडियो के माध्यम से हम हर बच्चों तक सुविधा पहुंचा सकेंगे। इसे जल्द ही शुरू किया जायेगा। इसके अलावा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से दीक्षा पोर्टल की भी सुविधा सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए की गई है। सीबीएसई की तरह बिहार बोर्ड के विद्यार्थी भी दीक्षा पोर्टल से एनसीईआरटी सिलेबस से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। यह उन बच्चों के लिए फायदेमंद होगा ,जो दीक्षा पोर्टल को खोल सकते हैं, क्योंकि इस पोर्टल पर नौवीं से 12वीं तक के सारे विषयों का पूरा मेटेरियल रखा गया है। इस पर शिक्षक भी उपलब्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।