Breaking News

सिवान: बिंदुसार पंचायत में मुखियापति द्वारा बाटे गए डेटॉल साबुन



सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

सिवान/पचरुखी:- भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए पचरुखी प्रखण्ड के बिन्दुसार पंचायत के वर्तमान मुखिया आभा देवी व पति सुभाष सिंह के द्वारा ग्रामीणों के साफ सफाई के मद्देनजर रखते हुए, मुफ्त डेटॉल साबुन का बितरण किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक बिन्दुसार पंचायत  के अन्तर्गत बिन्दुसार बुजुर्ग,हकाम,आकोपुर व झुन्नापूर गांव आते हैं।
बिन्दुसार पंचायत में 18 वार्ड हैं। 18 वार्ड के सभी जनता को मुखिया पति सुभाष द्वारा प्रत्येक घर जा जा कर 1900 डेटॉल साबुन का बितरण किया गया। मुखिया पति ने बताऐ कि अपने पंचायत के साफ व स्वच्छ रखने के लिए सभी को डेटॉल साबुन दिया गया है। बिन्दुसार पंचायत के सभी जनता को जागरूक किये व बताये की अपने हाथों को साबुन से धोएं फिर खाना खाना खाएं। मुखिया पति सुभाष सिंह ने बताये की बिन्दुसार पंचायत को चारों तरफ के रोड को सील कर दिया गया है। दूसरे जगह के लोगो को आने पर पाबंदी लगा दी गई है। बिंदुसार पंचायत के सभी लोग लॉक डाउन का सम्पूर्ण पालन करते हुए अपने घरों में समय बिता रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।