Breaking News

सिवान: गुरुकुल महावीरी शिशु विद्या मंदिर स्कूल ने शुरू की ई-परीक्षा



सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट✍️
सिवान:-कोरोना वायरस को देश में हुए लॉकडाउन के बाद सभी लोगों ने अपने जीने का तरीका भी बदल डाला है। लोग घरों में रहकर सभी जरूरत की चीजों को पूरी कर
रहे है
और ऐसी विषम परिस्थिति को देखते हुए गुरुकुल महावीरी शिशु विद्या मंदिर,लखराव, सिवान ने एक अनोखी पहल की है। स्कूल के निदेशक श्री राम प्रवेश प्रसाद और प्रधानाचार्य राजन कुमार ने अपने विद्यालय के बच्चों का कक्षानुसार व्हाट्सएप्प ग्रुप बना लिया और उसके माध्यम से नर्सरी से लेकर ऊपर तक के कक्षाओं में प्रश्न पत्रों को भेजकर विद्यालय के बच्चों की ई परीक्षा प्रारम्भ कर दी है। गुरुकुल महावीरी शिशु विद्या मंदिर ,लखराव,सिवान के अभिभावकों ने इस व्यवस्था को बहुत सराहा है। इस ई परीक्षा और ई पाठ्यक्रम के द्वारा घर पर ही बच्चों को नियत समय मे पढ़ाने की इस पहल ने अभिभावकों की एक बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। गुरुकुल महावीरी शिशु विद्या मंदिर के निदेशक श्री राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि अभिभावकों के निर्देश में हो रही इस मर्यादित परीक्षा में अभिभावकों का योगदान प्रशंसनीय है। प्राचार्य राजन कुमार के अनुसार आगे भी हम लोग बच्चों को अगली कक्षा का पाठ्यक्रम भेजकर पढ़ाई की निरंतरता बनाये रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।