Breaking News

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवायी : डीएम राशन कार्ड को ले उडी़ है अफवाह


सारण से पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट

विभिन्न श्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि नया राशन कार्ड बनवाने हेतु एक प्रपत्र तैयार कर अनुमण्डल पदाधिकारी के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराया गया है। यह सरासर गलत है। इस तरह का कोई भी प्रपत्र खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के उपर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निदेश सारण जिला के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया गया है।  वर्तमान में विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में नये राषन कार्ड बनवाने हेतु वैसे आवेदन पत्र जिन्हें अनुमण्डल अथवा प्रख्ांड कार्यालय पर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त कर लिया गया है, उनकी जांच कर के ही सुयोग्य श्रेणी के पात्र परिवारों को राषन कार्ड अनुमण्डल पदाधिकारी के स्तर से निर्गत किया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण सम्प्रति आरटीपीएस काउंटर बन्द हैं अतः अभी किसी भी प्रकार का नया राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन पत्र प्रखण्ड, अनुमण्डल अथवा जिला स्तर पर प्राप्त नहीं किया जा रहा है। विभाग से इस संबंध निदेश प्राप्त  होने पर यथोचित कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।