मढ़ौरा में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों की टूटी कमर।
मढ़ौरा सारण-कोरोना वायरस जैसे महामारी को लेकर हुए लांक डाउन से मढ़ौरा प्रखंड में गेहूँ की कटाई देरी से होने पर अधिकांश किसानों का गेहूँ की कटाई नहीं हो पाया है।इसी बीच मंगलवार की सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मढ़ौरा प्रखंड सहीत ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूँ के फसलों के साथ अन्य फसलों का नुकसान हुआ। बारिश के कारण प्रखंड में अगले दो तीन दिनों तक अब कटनी और दौनी प्रभावित रहने की संभावना जाहिर की जा रही है।जिससे किसनों के लिए चिंता का विषय हो गया है।मढ़ौरा प्रखंड सहित यादोराहिमपुर, भावलपुर, बिक्रमपुर, छपिया रहिमपुर हसनपुरा सहीत प्रखंडों में सभी जगह काफी तेज बारिश हुई। बहुत से किसनों के कटाई कर दवनी के लिए खलिहान में रखी गेहूँ की बोझे भी भींग गई। जिससे भींंगे हुए गेहूँ फसल को दवनी कराने में बहुत मुश्किल साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।