Breaking News

मढ़ौरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 129 वां जयंती।




सत्येन्द्र कुमार सिंह मढ़ौरा सारण

मढ़ौरा सारण- मढौरा विधानसभा में मंगलवार को भारतीय संविधान के जनक, महान विधिज्ञता, भारतरत्न डा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी के साथ बाबा साहब के तैल चित्र पर फूल-माला अर्पित कर तथा लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह ने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये आदर्शों पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं और युवाओं को प्रेरित किया। उन्होने बताया की किस तरह से अपने अन्दर विशाल प्रतिभा रखने वाले बाबा साहब को सामाजिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था, किन्तु फिर भी उन विषयों पर ध्यान दिए बगैर कुछ कर दिखाने के सपना के साथ आगे बढ़ते चले गए।
उन्होने स्कूली शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया तथा बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के कारण बचपन मे शादी हो जाने के बाद भी आगे की पढ़ाई जारी रखा तथा कोलम्बिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ ईकोनॉमिक्स दोनो ही विश्वविद्यालयों से डाक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त की। आगे उन्होने सक्रिय राजनीति मे कदम रखा तथा भारत मे स्वतंत्रता, समानता और बन्धुत्व के लिए प्रचार और चर्चाओं मे शामिल हो गए। उसके बाद अपने योग्यताओं के बदौलत भारत के लिए संविधान निर्माण सभा के प्रारुप समिति का अध्यक्ष चुने गए तथा भारत मे उन्हे पहले 'कानून एवं न्याय मंत्री' बनाया गया।
मौके पर उपस्थित मढौरा भाजपा के नगर अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद "मिठू जी", पूर्व अध्यक्ष भरतेश्वर सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश उजाला, संतोष कु• महतो इत्यादि लोगों ने भी बाबा साहब के सम्मान मे अपने-अपने विचार प्रकट किये।
भाजपा नेता मनोज सिंह के मढौरा आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मनोज राय, चंदेश्वर राय, रजनीकांत श्रीवास्तव, अर्णव ओझा, ललित राय, अर्जुन साह, गोलू कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।